एशेज: पेरी की डबल सेंचुरी, मुश्किल में इंग्लैंड

सिडनी

एकमात्र टेस्ट मैच की महिला एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लिश महिला टीम की हालत खराब कर दी है। अपनी खूबसूरती के कारण क्रिकेट की शारापोवा के नाम से मशहूर एलिस पेरी ने जबरजस्त बैटिंग का प्रदर्शन किया.  इंग्लैंड की पहली पारी में 280 रन के जवाब में मेजबान टीम ने 166 ओवर में 9 विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की मिडल ऑर्डर बैट्समैन एलिस पेरी ने रेकॉर्ड बना डाला। पेरी टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस एकमात्र टेस्ट मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन जोड़ लिए हैं। अभी भी मेहमान टीम मेजबान टीम से 131 रन पीछे है।

इंग्लैंड के खिलाफ इस बल्लेबाज ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 374 बॉल में 27 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 213 रन की पारी खेली।

पेरी टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली दुनिया की 7वीं बल्लेबाज हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की चौथी। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए कैरेन रॉल्टन (209 नॉट आउट), मिशेल गोज्को (204) और जौने ब्रॉडबेंट (200) दोहरा शतक लगा चुकी हैं।

Comments (0)
Add Comment