आप एस्प्रीन को बारीक पीसकर पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें और जहां जहां कपड़ों में पसीने के दाग लगे हुए हैं, वहां इस पेस्ट को लगा दे.
क्योंकि एस्प्रीन में सैलिसिलिक एसिड होता है जो कपड़ो से पसीने के दाग हटाने में मदद करता है. कुछ देर के बाद आप कपड़े धो लें और आप पाएंगे कि कपड़ों में से पसीनों के दाग हट गए हैं.
मच्छर के काटने पर एस्प्रीन लगाए
अगर आपको मच्छर ने काट लिया है और उसके काटने के कारण आपके शरीर पर लाल निशान बन गए हैं तो आप एस्प्रीन का पेस्ट बनाकर उस निशान पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के से मसले और आप देखेंगे कि थोड़ी ही देर में निशान हल्का हो गया है और दर्द में भी आराम है.
एस्प्रिन की गोली आपके बगीचे को हरा भरा रखें
कई बार होता है कि हमारे बगीचे के पौधों में फंगस लग जाती है जिसके कारण पौधे मुरझा जाते हैं व उनकी चमक भी खो जाती है. इस कमी को दूर करने के लिए आप एक गैलन पानी में एक ऐस्प्रिन मिला दें जिसके कारण पौधों में फंगस नहीं लगेगा और आपके बगीचे की ताजगी बरकरार रहेगी.
बालों का रंग वापस पाएं
कई बार ऐसा होता है कि बहुत ज्यादा तैराकी करने के कारण पानी में मिले क्लोरीन की वजह से बालों का रंग भूरा हो जाता है. अगर ऐसा हो गया है तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है एस्प्रिन आपके काम आ सकती है. इसके लिए आप 5 से 8 एस्प्रिन को पानी में मिलाकर एक हल्का पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को अपने बालों पर रगड़े तथा 10 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें. फिर साधारण पानी से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें. कुछ समय बाद आप देखेंगे कि आपके बालों का रंग वापस ठीक हो गया हैं.