हिमाचल प्रदेश
औट/थलौट
गुलाब महंत
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : औट ट्रैफिक टनल के अन्दर भयंकर ऐक्सिडेंट हो गया है। दुर्घटना ऐसे हुई कि दो टिपर ने एक फ्रूट से भरी जीप को दो दोनो तरफ से बीच मे दबोचा कि एक व्यक्ति को मौका पर ही मौत हो गई। टनल के अन्दर दुर्घटना के ऐसे अनेक मामले उजागर हो रहे है जिससे से आम जनमानस भय के महौल में सफर कर रहे हैं। आज टनल के अन्दर हुई इस दुर्घटना ने भी अनेक सवाल खड़े कर दिए है। बहरहाल दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है तथा मरने वाले शव को अपने कब्जे मे ले लिया है।