कई विवादों से घिरी कंगना रनौट ने हाल ही में राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा से बातचीत के दौरान अपने अवॉर्ड फंक्शन के अनुभवों के बारे में बात की।
साल 2014 से कंगना ने पुरस्कार समारोह का बहिष्कार कर रखा है। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो अवॉर्ड फंक्शन में या तो जाना पसंद नहीं करते या उन्होंने भी बहिष्कार कर रखा है। ऐसे मामले में कंगना ने भी अपनी बात रखी और लग रहा है फिर कोई विवाद खड़ा होने वाला है।
कंगना ने बताया मुझे याद है जब मैं एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए लेट हो रही थी। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि मुझे मेट्रो के लिए अवॉर्ड मिलने वाला है और मुझे टाइम पर आना होगा, लेकिन मैं ट्रैफिक में फंस गई और समय पर नहीं पहुंच पाई। मुझे कॉल्स आने लगे यह जानने के लिए कि मैं कहां हूं और मेरी कैटेगरी का टाइम आ गया था
कुछ समय बाद कॉल्स आना बंद हो गए। जब मैं वहां पहुंचीं तो वही अवॉर्ड सोहा अली खान को मिल रहा था ‘रंग दे बसंती के लिए’, क्योंकि मैं टाइम पर नहीं पहुंच पाई थी। कंगना ने आगे कहा कि कल्पना करो कि एक यंग लड़की जिसे किसी चीज़ के लिए अवॉर्ड मिलने वाला हो और सब बिखर गया हो। मैं लगभग 10-15 मिनट लेट थी और मुझे अवॉर्ड नहीं मिला।