कंदील बलोच का भाई गिरफ्तार, कहा- बहन की हत्या का अफसोस नहीं

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या के मामले में उसके भाई वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसके भाई ने कहा कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। वसीम ने बताया कि पहले उसने कंदील को बेहोशी की दवा दी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बता दें कि कल खबर आई थी कि मुल्तान में कंदील बलोच की हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की उसके भाई वसीम ने झूठी शान की खातिर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि 26 साल की अभिनेत्री और मॉडल कंदील की हत्या शुक्रवार रात को मुल्तान में की गई। हत्या के बदा वसीम फरार चल रहा था।

कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उसने अपना नाम कंदील बलोच रख लिया था। पुलिस ने बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। उसका भाई उसके फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसें धमकी दे रहा था।

कंदील अपने बोल्ड अंदाज और विवादों में रहने की वजह से अक्सर मीडिया में छाईं रहती थी सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के कारण मशहूर कंदील के फॉलोअर की संख्या हजारों में थी। उन्होने कई बार पूर्व क्रिकेटर और विपक्षी नेता इमरान खान के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। हाल ही में उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुर मुफ्ती कवी के साथ अपनी विवादास्पद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

Comments (0)
Add Comment