कपिल की फिल्म का गाना ‘गुलबदन’ रिलीज, यूटयूब पर हिट

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘फिरंगी’ का नया गाना गुलबदन रिलीज हो गया है. खबर लिखे जाने तक गाने को हजारों से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. फिल्म का ये सॉन्ग मुजरा थीम बेस्ड है. इस गाने में कपिल का अंदाज देखकर आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे.

गाने को कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. पिछले कई दिनों से कपिल फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं.फिल्म में इस गाने को एक आइटम नंबर की तरह पेश किया गया है. इस गाने को ममता शर्मा ने आवाज दी हैं और गाने का संगीत जितेंद्र शाह ने दिया है.

बता दें कि फिल्म को 24 नवंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन अब फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी गई है. अगले महीने 1 दिसंबर को पद्मावती की रिलीज टलने के बाद कई फिल्मों पर इसका असर पड़ा है. 1 दिसंबर को पद्मावती से पहले और बाद में रिलीज होने वाली फिल्मों की डेट में बदलाव किया गया है.

खबर है कि दीपिका पादुकोण की पद्मावती की डेट पर कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी रिलीज होगी. मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि फिरंगी की रिलीज के बाद कपिल शर्मा द कॉमेडी शो फिर से टीवी पर टेलीकास्ट हो.
Comments (0)
Add Comment