कपिल शर्मा ने सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड गिन्नी का बर्थडे, सोशल मीडिया में सामने आईं फोटो

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे टाइम से बचपन की दोस्त को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ गर्लफ्रेंड का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन का एक वीडियो भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं जिसमें गिन्नी केक काटतीं और कपिल फ्रेंड्स के साथ खड़े होकर हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

साथ में शिरडी पहुंचे कपिल-गिन्नी

कपिल शर्मा कुछ टाइम पहले ही गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शिरडी भी पहुंचे थे। जहां दोनों साथ में सांई बाबा की आरती में शामिल हुए थे। इस विजिट की कुछ फोटोज सामने आई थीं। जिसमें दोनों फैमिली के साथ पास-पास खड़े दिखाई दे रहे थे हालांकि कपिल ने इस फोटोज को लेकर कुछ नहीं कहा था। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिरंगी’ की सफलता के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे। यहां से आने के बाद उन्होंने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा था।

बता दें, इस दिवाली पर कपिल अपने होमटाउन नहीं जा सके थे जिसके चलते गिन्नी खास उनके लिए मुंबई आई थीं। यहीं दोनों ने साथ में ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया था।

जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं कपिल-गिन्नी

कपिल और गिन्नी को लेकर ये खबरें भी हैं कि दोनों जल्द ही शादी का एलान भी कर सकते हैं। हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट ने दावा किया था कि गिन्नी के पेरेंट्स का दबाव है कि वे जल्दी से जल्दी कपिल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करें। कपिल की मां भी ऐसा ही चाहती हैं। गिन्नी का कहना था कि वे कपिल से तब नहीं कर सकती हैं, जब वे शराब छोड़ देंगे।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल गिन्नी की इस शर्त को पूरा कर चुके हैं यानी शराब छोड़ चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जल्दी ही शादी की तारीख का एलान कर सकते हैं।

Comments (0)
Add Comment