कमल ने दी सफाई- हिंदुओं की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता

अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे साउथ के एक्टर कमल हासन ने अपने जन्मदिन के मौके पर न सिर्फ नई पार्टी बनाने का साफ तौर पर संकेत दिया बल्कि अपने बयान को लेकर भी सफाई पेश की।
कमल हासन ने पार्टी पर कयासों के दौर पर विराम लगाते हुए कहा कि सपनों से आविष्कार होते हैं और वही आविष्कार जिंदगी का रास्ता बन जाते हैं। अब पार्टी बनाने से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि इसके लिए जमीनी स्तर पर काम पूरा हो चुका है।

पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए ज्यादा वक्त लगता है। हम पार्टी बनाने के लिए तैयार हैं अभी उसके संगठनात्मक स्वरूप पर काम कर रहे हैं। हासन ने कहा कि ये पूछना कि तमिलनाडु के लोग बदलाव क्यों चाहते हैं ये बिल्कुल वैसा ही है कि ये पूछना कि वो मुझे क्यों फॉलो करते हैं।

Comments (0)
Add Comment