कर्ज में डूबा जौहरी चढ़ गया मोबाइल टॉवर पर

रेस्क्यू टीम के सदस्य रस्सियां लेकर टॉवर पर चढ़े और सुबह 8.30 बजे युवक को रस्सी से बांध कर उतारा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शहर में सुबह एक युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने युवक को टॉवर पर देखा तो उनके हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में वहां पुलिस, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीमें पहुंच गईं। करीब तीन घंटे बाद उसे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि टॉवर पर चढ़े युवक का नाम प्रदीप गोयल है। पेशे से वह जौहरी है। बाई जी का खंदा पर बड़ी चौपड़ पर सर्राफा की दुकान है। पिछले साल शादी के बाद उसका तलाक हो गया, फिर कर्ज हो गया। हालात से परेशान होकर वह टॉवर पर चढ़ गया।इसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य रस्सियां लेकर टॉवर पर चढ़े तथा सुबह 8.30 बजे युवक को रस्सी से बांध कर उतारा। टॉवर से उतरते ही पुलिस उसे अपने साथ से ले गई। करीब तीन घंटे तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

Comments (0)
Add Comment