कर्णाटक चुनाव प्रचार क दौरान बीजेपी विधायक की मौत

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बीएन विजयकुमार का निधन हो गया है। वे जयानगर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। विधायक विजयकुमार की मौत पार्टी के लिए झटका भी माना जा रहा है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से बतौर उम्मीदवार मैदान में उतरने वाले थे।विजयाकुमार कर्नाटक में भाजपा के चर्चित विधायकों में से एक थे और बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। बी एन विजयकुमार को दौरा भी उस वक्त पड़ा जब वे अपने चुनावी क्षेत्र में पार्टी प्रचार का काम कर रहे थे। भाजपा की ओर से विजयकुमार के लिए ट्विट करके दुख जताया गया है। ट्वीट में लिखा गया, ‘श्री बीएन विजय कुमार का कल रात निधन हो गया है। पार्टी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह एक बड़ा नुकसान है और पार्टी को उनके परिवार के प्रति हमदर्दी है।’

Comments (0)
Add Comment