(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: कर्नाटक चुनावों के लिए कल वहां के सीएम का पैसे बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ था तो अब कांग्रेस एक और मुश्किल में फंसती दिख रही है। स्थानीय पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा है जिसमे प्रेशर कूकर भरा हुआ था और प्रेशर कूकर पर कर्नाटक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी हेबालकर की तस्वीर छपी है। माना जा रहा है कि ये कूकर मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाया जा रहा था।