कल मिलेगी जाधव को ‘कॉन्सुलर एक्सेस’ ।

शुक्रवार को पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क कि सुविधा करेगा प्रदान ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : खबरों के मुताबिक पाक कुलभूषण जाधव को कल शुक्रवार को ‘कॉन्सुलर एक्सेस’ की सुविधा प्रदान करने जा रहा है । कुछ दिन पहले ही भारत ने पाक से कहा था कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले का पालन करते हुए जाधव को जल्द से जल्द राजनयिक संपर्क उपलब्ध कराए। इस मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पाकिस्तान के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं। जो भी प्रतिक्रिया दी जानी है, हम राजनयिक चैनलों के माध्यम से समय पर दे देंग। बता दें कि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव (49) को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के विरोध में भारत ने हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में फैसला देते हुए पाकिस्तान को आदेश दिया कि वह जाधव को राजनयिक पहुंच की सुविधा प्रदान करवाए ।

Comments (0)
Add Comment