कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज से टैरर फंडिंग के मामले में पूछताछ करेगी एनआईए

एनआईए जम्मू-कश्मीर टैरर फंडिंग केस में मीरवाइज से पूछताछ करेगी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक आज नैशनल इन्वेस्टिगेटिव ऐजेंसी के सामने पेश होंगे। एनआईए जम्मू-कश्मीर टैरर फंडिंग केस में मीरवाइज से पूछताछ करेगी। इससे पहले एनआईए ने बताया था कि एजेंसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्हें तीसरी बार समन भेजा गया था, जिसमें मीरवाइज ने पहुंचने का आश्वासन दिया था।वहीं एनआईए के इस नोटिस के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने इसे लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। महबूबा मुफ्ती ने कहा था, ‘मीरवाइज फारूक कोई सामान्य अलगाववादी नेता नहीं हैं। वह कश्मीरी मुस्लिमों के धार्मिक और आध्यात्मिक प्रमुख हैं। एनआईए का उनको समन भेजना भारत सरकार के बार-बार हमारी धार्मिक पहचान पर हमले का प्रतीक है, लेकिन वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जम्मू और कश्मीर को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।’बता दें कि एनआईए जांच में आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग, सुरक्षा बलों पर पथराव, स्कूलों को जलाने और सरकारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के पीछे तत्वों की पहचान करना है। इस मामले में पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा (JuD) के प्रमुख हाफिज़ सईद, प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा, सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत गुट जैसे संगठनों के अलावा मीरवाइज, हिजबुल मुजाहिदीन और दुख्तारन-ए-मिलत जांच के घेरे में हैं।

Comments (0)
Add Comment