कश्मीर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आॅपरेशन हलनकुंड के दौरान सेना ने अन्य तीन इलाकों से तीन जिंदा आतंकवादियों को पकड़ लिया। हालांकि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान एक आतंकी जख्मी हो गया। सेना ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए अभियान जारी रखने की बात की है। जम्मू—कश्मीर राज्य के पुलिस महानिदेशक मुनीर खान ने गुरुवार को एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में यह अभियान 14 नवंबर से चल रहा है। जिसमें तीन आतंवादियों को जिंदा पकड़ा गया है। आईजी ने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकी जख्मी हो गया, जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुनीर खान ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर कश्मीर के युवाओं को लालच के तहत आतंकी संगठनों में शामिल किया जा रहा है। उधर, भारतीय सेना ने स्थानीय आतंकवादियों से हिंसा छोड़कर मेन स्ट्रीम में आने की अपील की है।
दरअसल, जम्मू—कश्मीर में युवाओं की कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों से जुड़ने की खबरे लगातार सामने आ रहे है। सेना इसको एक खतरनाक ट्रेंड मान रही है। आतंकी संगठनों से जुड़ने वालों की फेहरिस्त में नया नाम 20 वर्षीय माजिद खान का है। बता दें कि मूलरूप से अनंतनाग का रहने वाला माजिद जिला स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी रह चुका है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही माजिद ने आतंकी संगठन ज्वाइन करने के ऐलान किया था।