कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने हिन्दू धर्म को कहा हिंसक ! तोड़ी आचार संहिता

भारतीय जनता पार्टी के स्पोक्स पर्सन सुरेश नखुआ ने शनिवार को उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ एक क्रिमिनल कम्पलेंट पवई पुलिस स्टेशन में फाइल की है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने गुड़ी पड़वा की रैली में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर के साथ प्रचार किया। सोशल मीडिया पर उनकी यह फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उर्मिला के ठीक पीछे गाड़ी पर विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर नजर आ रही है।इसके पहले उन पर हिन्दू धर्म को हिंसक कहने पर क्रिमिनल कम्पलेंट फाइल हो चुकी है।भारतीय जनता पार्टी के स्पोक्स पर्सन सुरेश नखुआ ने शनिवार को उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ एक क्रिमिनल कम्पलेंट पवई पुलिस स्टेशन में फाइल की है। इसमें राहुल गांधी सहित एक पत्रकार का नाम भी शामिल है।उर्मिला के बयान के बारे में सुरेश ने शिकायत में लिखा है- मैं शाम 5 बजे से 8 के बीच टीवी देख रहा था। तब मैंने उर्मिला को एक टिप्पणी करते हुए सुना जिसमें वे कह रही थीं कि हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है। नखुआ ने पुलिस से IPC की धारा 295 ए, 505 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

Comments (0)
Add Comment