कांग्रेस PM के लिए राहुल के चेहरे के साथ आएगी चुनाव में

कांग्रेस ने राहुल गांधी के चेहरे को आगे करके चुनाव में उतरने के लिए कदम बढ़ा दिया है।





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : चौदह महीने पहले ही 2019 के चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. कांग्रेस ने राहुल गांधी के चेहरे को आगे करके चुनाव में उतरने के लिए कदम बढ़ा दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि देश में मोदी का विकल्प राहुल गांधी हैं और देश की जनता राहुल को प्रधानमंत्री देखना चाहती है.सुरजेवाला के इस ऐलान को जहां सहयोगियों में एनसीपी का समर्थन मिला है। वहीं दूसरी विपक्षी दलों में अलग-अलग राय है। सपा राहुल के बजाय अखिलेश यादव को मोदी का विकल्प बता रही है। आरजेडी कांग्रेस के फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं है, लेकिन मोदी के मुकाबले राहुल की राजनीति के साथ खड़े होने की बात कह रही है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा- बेशक मौजूदा समय में राहुल गांधी ही मोदी का विकल्प हैं. कांग्रेस की राय से मैं पूरी तरह सहमत हूं। गुजरात विधानसभा चुनाव और राजस्थान के उपचुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि राहुल गांधी में नेतृत्व करने की क्षमता है। जिस तरह से राहुल गांधी ने अपनी राजनीति से बीजेपी को मात देनी शुरू की है. उससे साफ है कि 2019 का चुनाव विपक्ष की तरफ से मोदी के मुकाबले राहुल गांधी ही विकल्प होंगे।


Comments (0)
Add Comment