जानकारी के मुताबिक, जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एसपी आशीष प्रभाकर ने कॉल करके तुरंत चेतक (पीसीआर) को शिवदासपुरा के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग पर भेजने के लिए कहा, लेकिन जब वहां पुलिस पहुंची, तो एक कार में दो शव मिले. इसमें से एक शव एसपी आशीष प्रभाकर का ही था.