(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते साथ में दिख जाएं तो जाहिर है कि दुनिया के लिए यह बड़ी बात होगी। हॉन्गकॉन्ग में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों नेताओं के हमशक्ल साथ में नजर आए। दोनों ने साथ में खाना खाया। दोनों हमशक्लों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रेस्त्रां में भीड़ उमड़ पड़ी।दोनों के हमशक्ल हॉन्गकॉन्ग में ही रहते हैंहोवार्ड एक्स, किम जोंग उन की तरह दिखते हैं। वहीं क्रिसेंसियो एक्सट्रीम हूबहू दुतेर्ते जैसे लगते हैं। रविवार को दोनों हॉन्गकॉन्ग के सेंट जोसेफ चर्च में मिले। होवार्ड ने किम जोंग और एक्सट्रीम ने दुतेर्ते जैसे कपड़े भी पहने हुए थे। बाद में दोनों ने एक रेस्त्रां में फ्राइड चिकन भी खाया।साथ मिलने पर होवार्ड और एक्सट्रीम ने जमकर एन्जॉय किया। हवा में नकली बंदूकें लहराईं। दोनों को देखने के लिए रेस्त्रां में जमकर लोग जमा हो गए। एक्सट्रीम से तो एक महिला ने पूछ ही लिया कि क्या आप वाकई में रोड्रिगो दुतेर्ते हैं?होवार्ड राजनीति पर व्यंग्य लिखते हैं। वे बताते हैं कि एक अप्रैल के दिन से वाकया शुरू हुआ। मैंने फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी जो वायरल हो गई। लोगों ने मुझे किम जोंग उन जैसा बताया। होवार्ड के मुताबिक, किम जोंग उन जैसी हेयरस्टाइल रखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। मैंने किम जोंग की फोटो सर्च की। इसे स्थानीय हेयर स्टाइलिस्ट को दिखाया। काफी मशक्कत के बाद उसने भी मेरे बाल वैसे ही काट दिए। अब वह मेरा नियमित स्टाइलिस्ट बन चुका है।होवार्ड ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हैं और कोरियन नहीं बोल पाते। सोशल मीडिया पर उन्होंने सिंगापुर के लोगों से पूछा था, “कौन बेहतर दिखने वाला तानाशाह है, मैं या आपका प्रधानमंत्री?”