(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। कुंभ मेले का आगाज मकर संक्रांति से होने जा रहा है। खास बात यह कि इस बार के कुंभ में पहला स्नान ही शाही स्नान पर्व है। इस वजह से इस बार रेलवे और रोडवेज ने व्यापक तैयारी की है। रेलवे ने विभिन्न स्थानों के लिए 51 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इसी तर्ज पर रोडवेज ने भी पहले स्नान पर्व पर ढाई हजार बसें चलाने की तैयारी की है। कुंभ मेले के पहले स्नान पर्व पर लाखों लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया है। मेला में आने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने 51 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। यह पहला मौका है कि जब रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की भी समय सारिणी जारी की है। सोमवार 14 जनवरी को 26 ट्रेनें जहां समय सारिणी के हिसाब से चलेंगी तो वहीं 25 ट्रेनें यात्रियों की भीड़ देखकर ऑन डिमांड चलाई जाएंगी। इलाहाबाद जंक्शन से स्पेशल ट्रेनों का संचालन कानपुर, दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू), सतना एवं झांसी रूट के लिए होगा। इसी तरह प्रयाग रेलवे स्टेशन से जौनपुर, लखनऊ, फैजाबाद और इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का संचालन छपरा, वाराणसी एवं गोरखपुर रूट के लिए होगा। नैनी और इलाहाबाद छिवकी से सतना-झांसी रूट की स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, नैनी, प्रयागघाट, इलाहाबाद सिटी आदि रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर रेलवे ने मेडिकल बूथ भी बनाया है।
कुंभ मेले के पहले स्नान पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पार्किंग स्थल से मेला क्षेत्र जाने के लिए शटल बस मिलेंगी। शहर में एक जनवरी से ही 217 शटल बसें चल रही हैं। अब स्नान पर्व पर 14 जनवरी से 16 जनवरी तक शहर भर में 500 शटल बसों का संचालन होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक स्नान पर्व पर विभिन्न रूटों से हर दस मिनट पर शटल बसें चलेंगी।
शटल बसों का रूट र्धारित मार्ग दूरी किमी में
नेहरूपार्क से फाफामऊ नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- फाफामऊ बेला कछार 17
नेहरूपार्क से दुर्जनपुर नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन-मेडिकल चौराहा- अंदावा 17
नेहरूपार्क से संत निरंकारी नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-संत निरंकारी 20
नेहरूपार्क से आईटीआई नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-नया यमुना पुल-आईटीआई 20
नेहरूपार्क से लेप्रोसी नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-नया यमुना पुल-लेप्रोसी 25
दुर्जनपुर से फाफामऊ दुर्जनपुर-अंदावा-शास्त्री पुल-मेडिकल चौराहा-सिविल लाइंस बस स्टेशन-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 22
संत निरंकारी से फाफामऊ संत निंरकारी-अंदावा-शास्त्री पुल-मेडिकल -सिविल लाइंस बस स्टेशन-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 24
आईटीआई-फाफामऊ आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-मेडिकल चौराहा-सिविल लाइंस-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 27
आईटीआई-दुर्जनपुर आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-मेडिकल चौराहा-शास्त्री पुल-दुर्जनपुर 20
आईटीआई-संत निरंकारी आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-शास्त्री पुल-अंदावा-संत निरंकारी 20
कुंभ के पहले स्नान पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद प्रयागराज शहर में रोडवेज की बसें नहीं आएंगी। रोडवेज ने विभिन्न स्थानों से आने वाली बसों के लिए शहर के बाहर अस्थायी बस स्टेशन बनाए हैं। उन अस्थायी बस स्टेशनों से ही यात्रियों को शटल बस द्वारा मेला क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा। श्रद्धालुओं को बसों की जानकारी देने के लिए परिवहन निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। श्रद्धालु प्रयागराज मेला क्षेत्र के क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2261208 पर संपर्क कर सकते हैं।
रूट के हिसाब से बनाए गए पार्किंग स्थल
रूट पार्किंग स्थल
लखनऊ गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने
जौनपुर रोडवेज वर्कशॉप/प्रयाग ढाबा झूंसी
वाराणसी संत निरंकारी आश्रम स्थल रहिमापुर
मिर्जापुर आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान नैनी
रीवा-चित्रकूट अंध विद्यालय (लेप्रेसी चौराहा)नैनी
कानपुर नेहरू पार्क सैन्य भूमि
अयोध्या-प्रतापगढ़ गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने