कुछ समय बंद रहा वॉट्सऐप, अब जा रहे हैं मेसेज

नई दिल्ली: मशहूर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनियाभर में डाउन होने की खबरें मिल रही हैं। कई देशों के लाखों यूजर वॉट्सऐप के ऐप और वेब सर्विस के काम ना करने की जानकारी ट्विटर पर दे रहे हैं। हालांकि, अब वॉट्सऐप की सेवाएं रिज्यूम हो गई हैं और भारत में यूजर मेसेज भेज और रिसीव कर पा रहे हैं। वॉट्सऐप के Contact us पेज पर जाने पर भी एरर देखी जा सकती है, जहां लिखा है, ‘हमारी सर्विस में कुछ समस्या आ रही है। हम इसपर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस फंक्शनैलिटी को जल्द ठीक किया जा सकेगा। असुविधा के लिए खेद है’।

अचानक सर्वर डाउन हो जाने की वजह से ना तो यूजर वॉट्सऐप से मेसेज भेज पा रहे हैं और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। फेसबुक के स्वामित्व वाले इस मेसेजिंग ऐप का भारत में लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे (IST) के बाद से वॉट्सऐप पर मेसेज जाने और आने बंद हो गए। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का रुख करते हुए यूजर वॉट्सऐप की इस समस्या के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

downtector.com नाम की वेबसाइट जो अन्य वेबसाइट्स को ट्रैक करती है उसपर भी इस बात की पुष्टि की गई है कि वॉट्सऐप को कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इस वेबसाइट के मुताबिक यह आउटेज पश्चिमी यूरोप और एशिया के देशों में हुई है। हालांकि, फेसबुक और ट्विटर पर कुछ अमेरिकी और अफ्रीकी देशों के नागरिकों ने भी दावा किया है कि वे वॉट्सऐप को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे।

Comments (0)
Add Comment