(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे के करीब कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमारेखा के नजदीक पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया। जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से ये कार्रवाई चली और 7 बजे के करीब फायरिंग रुक गई।