केरल: कांग्रेस नेता पर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। महिला सम्मान की बड़ी बड़ी बातें करने वाले, महिला स्वाभिमान के लिए मिडनाइट कैंडल मार्च निकालने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खुद उनके ही नेता ने चुनौती दी है।मामला दक्षिण भारत के राज्य केरल का है जहाँ कांग्रेस के एक बड़े नेता ओम जॉर्ज (Om George) पर नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप लगा है।कांग्रेस के बड़े नेता पर नौकरानी के बलात्कार की घटना के खुलासे से हड़कंप मच गया है।पुलिस ने इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस बलात्कारी कांग्रेसी नेता ओम जॉर्ज की तलाश कर रही हैमीडिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कि केरल कांग्रेस के बड़े नेता ओम जॉर्ज ने डेढ़ साल तक डरा धमकाकर इस युवती (नौकरानी) का यौन उत्पीड़न किया।शिकायत के बाद फिलहाल युवती को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन बलात्कार का आरोपी कांग्रेसी नेता ओम जॉर्ज अभी फरार बताया जा रहा है।पीड़िता मूल रूप से आदिवासी समुदाय की बताई जा रही है।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने खुदकुशी करने की कोशिश की।इसके बाद जब लड़की ने घरवालों को पूरी बात बताई तब जाकर ये मामला पुलिस के पास पहुंचापीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं।पुलिस के मुताबिक, ओम जॉर्ज ने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करके मामला रफादफा करने की कोशिश की थी।

.

Comments (0)
Add Comment