नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 827 हो गई। शनिवार को एक दिन में 37 लोगों की जान गई। इनमें महाराष्ट्र में 22, गुजरात में छह मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अब तक 323 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गुजरात में यह आंकड़ा बढ़कर 133 हो गया है। इन दो राज्यों के अलावा शनिवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई। इसके पहले देश में सबसे ज्यादा 57 मौतें 24 अप्रैल को दर्ज की गईं। अब तक एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान मेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए बेंगलुरू के एक अस्पताल में तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड के अंदर दवाइयां और खाना पहुंचाने का काम रोबोट कर रहा है। यह रोबोट नेविगेशन तकनीक के जरिए तयशुदा जगह तक पहुंचता है। सामने कोई बाधा होने पर यह रुककर अपनी दिशा भी बदल लेता है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| प्रदेश | मौतें |
| महाराष्ट्र | 323 |
| गुजरात | 133 |
| मध्य प्रदेश | 99 |
| दिल्ली | 54 |
| राजस्थान | 34 |
| आंध्र प्रदेश | 31 |
| तेलंगाना | 25 |
| उत्तर प्रदेश | 27 |
| तमिलनाडु | 23 |
| कर्नाटक | 18 |
| पंजाब | 17 |
| पश्चिम बंगाल | 18 |
| जम्मू कश्मीर | 06 |
| हरियाणा | 05 |
| केरल | 03 |
| झारखंड | 03 |
| बिहार | 02 |
| हिमाचल | 02 |
| असम | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 827 |
24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 57 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 18 अप्रैल | 37 |
| 19 अप्रैल | 40 |
| 20 अप्रैल | 33 |
| 21 अप्रैल | 53 |
| 22 अप्रैल | 37 |
| 23 अप्रैल | 44 |
| 24 अप्रैल | 57 |
| 25 अप्रैल | 37 |
टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 191 |
| अहमदाबाद | 84 |
| पुणे | 73 |
| इंदौर | 57 |