कोलंबिया में भूस्खलन से अब तक 254 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी

मोकोआ, रायटर/एएफपी। दक्षिणी कोलंबिया में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इसमें 254 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए हैं। 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा तबाही मोकोआ शहर में हुई है। पूरा शहर मलबे का ढेर बन गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पुतुमायो प्रांत की राजधानी मोकोआ पर शनिवार तड़के भारी बारिश के चलते कई नदियों में आई बाढ़ ने कहर बरपाया। बाढ़ ने घरों, सड़कों, पेड़ों, वाहनों और कई पुलों को तबाह कर दिया। शहर में कई फीट तक कीचड़ जमा हो गई है। आपदा से तबाह करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले शहर का राष्ट्रपति मैन्युअल सैंतोस ने दौरा किया।

सेना ने कहा है कि 254 लोग मारे गए और 400 घायल हुए हैं। 200 लोग लापता भी हैं। प्रभावित इलाकों में कीचड़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए 1100 जवानों व पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ईकाई के निदेशक कार्लोस इवान मा‌र्क्यूज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 130 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

 

colopmbialandslidenewslivenow
Comments (0)
Add Comment