कोहरे की वजह से अगले तीन दिनों के लिए 20 ट्रेनें रद्द

कोहरे ने रेल यातायात को काफी प्रभावित किया है. कुछ ट्रेनों को तो पहले ही रद्द किया जा चुका है और कई ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं. रेलवे ने कोहरे की वजह से 20 ट्रेनों को तीन दिन के लिए रद्द कर दिया है.

रेलवे के मुताबिक आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, पुर्वा एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रैस, वैशाली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, कालका शताब्दी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस और कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

वहीं 11 दिसंबर को भी स्वन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द किया गया. साथ ही 12 दिसंबर को चलने वाली सीतामढ़ी आनंद विहार के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस और कालका से हावड़ा के बीच चलने वाली कालका एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. रेलवे के मुताबिक अभी और ट्रेन रद्द हो सकती हैं.

 

Comments (0)
Add Comment