कोहली ने दी पटाखा फ्री दिवाली मनाने की सलाह

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक विडियो शेयर कर फैंस को बताया है कि इस बार किस तरह से दिवाली मनाएं। उन्होंने 13 सेकंड का विडियो सोशल साइट पर शेयर किया है। विडियो में फूटते पटाखों के बीच विराट अपने कानों पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके माध्यम से वह मेसेज दे रहे हैं कि इस बार दिवाली बिना पटाखों के मनाएं। उन्होंने अपने मेसेज में लिखा- इस दिवाली पर इसे बदलते हैं…! दिवाली की शुभकामनाएं। बता दें कि भारतीय टीम को न्यू जीलैंड के खिलाफ रविवार से वनडे सीरीज खेलनी है। पहले प्रैक्टिस मैच में न्यू जीलैंड को हार मिली थी।

पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग, पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, ऑलराउंडर यूसुफ पठान समेत कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। सहवाग ने जहां ‘जय श्री राम’ लिखा तो वहीं पठान ने बड़ौदा एयरपोर्ट पर जवानों को मिठाई बांटी। कैफ ने इस मौके पर मिट्टी के दीपक खरीदने की बात कही।

ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने बड़ौदा एयरपोर्ट जाकर जवानों को मिठाई बांटी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, उन जवानों को सलाम जो त्योहार के दिन भी काम करते हैं।

‘वेरी वेरी स्पेशल’ लक्ष्मण ने भी ट्विटर पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, हैप्पी दिवाली। आपके जीवन में भी प्रकाश हो। दूसरी आरे पूर्व स्टार ओपनर वीरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, इस बार दिवाली पर आपके जीवन से अंधेरा दूर हो और आपको खूब प्यार और खुशियां मिलें। आपका भविष्य सुखद हो।

Comments (0)
Add Comment