(न्यूज़ लाइव नाऊ) हिन्दू जागरण मंच ने अलीगढ़ के विभिन्न स्कूलों को पत्र जारी करके क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत देते हुए कहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो परिणाम के लिये स्कूल ही जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि ‘पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी’ तथा ‘पैरेंट्स एसोसिएशन’ ने मंच के इस फरमान का विरोध करते हुए इसे चिंता का विषय बताया था। मंच नगर अध्यक्ष ‘सोनू सविता’ ने रविवार को अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा था कि ‘क्रिसमस’ पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा देने वाला पर्व है।
संगठन ने जिले के सभी विद्यालयों खासकर मिशनरी स्कूलों को भेजे गये पत्र में क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इसे नहीं माना गया तो परिणाम के लिये सम्बन्धित स्कूल ही जिम्मेदार होगा।