खुशखबरीः जुलाई से अब तक चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती हुई है. एक ओर जहां पेट्रोल 1 रुपये सस्ता हो गया है वहीं डीजल के दाम में 2 रुपये की कटौती की गई है.

इस खबर के बाद महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. एक जुलाई से लगातार चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है. घटी हुई कीमतें सोमवार आधी रात से लागू हैं.

31 जुलाई को पेट्रोल 1 रुपये 42 पैसे सस्ता किया था, वहीं डीजल के दाम में 2 रुपये 01 पैसे की कटौती की गई. इससे पहले 15 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 25 पैसे और डीजल के दाम में 42 पैसों की कटौती हुई थी.  1 जुलाई को पेट्रोल के दामों में 89 पैसे और डीजल के दामों में 49 पैसे की कमी की गई थी.

देश के 4 बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल के दाम जहां दिल्ली में 61.09 रुपये प्रति लीटर थे वहीं अब ये दिल्ली में 60.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं कोलकाता में 64.61  रुपये प्रति लीटर से घटकर 63.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. मुंबई जहां देश में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता है वहां पेट्रोल के दाम 65.69 रुपये प्रति लीटर से घटकर 64.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 60.58 रुपये से घटकर 59.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

देश के 4 बड़े शहरों में डीजल के दाम

डीजल के दाम देखें तो दिल्ली में डीजल 52.27  रुपये प्रति लीटर से घटकर 50.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं मुंबई में डीजल के दाम 57.59  रुपये से घटकर 55.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं कोलकाता में डीजल के दाम 54.47   रुपये से घटकर 52.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चेन्नई में डीजल 53.81 रुपये प्रति लीटर से घटकर 51.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल के दाम

आज हुई कटौती के बाद दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल के दाम देखें तो फरीदाबाद में 60.22 रुपये प्रति लीटर, गुड़गांव में 59.69 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 63.73 रुपये प्रति लीटर और गाजियाबाद में 63.70  रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम हो गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में डीजल के दाम

आज हुई कटौती के बाद दिल्ली-एनसीआर में डीजल के दाम देखें तो फरीदाबाद में 50.61 रुपये प्रति लीटर, गुड़गांव में 50.39 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 51.84 रुपये प्रति लीटर और गाजियाबाद में 51.79 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम हो गए हैं.

तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं.

Comments (0)
Add Comment