(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा लुढ़की, जिसमें चालक की मौत हो गई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात चेतराम उम्र (27) पुत्र वृकम दास गांव थीरस पौडाकोठी अपनी ऑल्टो कार पर सवार होकर रामपुर से अपने घर पौड़ाकोठी जा रहा था। कटेरू-पौड़ाकोठी रोड पर ठिहकर के पास कार लुढ़कती हुई करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक चेत राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता स्थानीय लोगों को शुक्रवार सुबह चला और उन्होंने बीएसएल कॉलोनी पुलिस सूचना दी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सुंदरनगर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि कार खाई में लुढ़की है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है।