गांव में बहन बोलता था इशाक, वो भी कर बैठी कथित भाई पर विश्वास और आ गई दिल्ली, लेकिन वहां सब बदल गया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास इलाके से एक युवती के साथ बलात्कार का बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां इशाक नामक युवती ने अपनी कथित बहिन के साथ बलात्कार किया। बलात्कारी इशाक तथा युवती झारखण्ड के एक ही गाँव के रहने वाले हैं। युवती जहाँ इशाक को भाई कहती थी तो इशाक भी युवती को बहन बोलता था। इशाक युवती को झारखंड स्थित गांव से नौकरी लगवाने के लिए साथ लेकर आया और दिल्ली में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारीयों की मानें तो आरोपी इशाक की आयु 26 वर्ष है। आरोपी पीड़ित युवती को गांव से साथ लेकर आया था। युवती पंचशील पार्क में स्थित एक कोठी में काम करती है। हालांकि कुछ महीने पहले दिल्ली आई युवती की नौकरी आरोपी ने ही पंचशील पार्क में लगवाई थी। दोनों जब दिल्ली आए तो युवती आरोपी को अपने कमरे में ले गई। युवती ने इशाक को चाय पिलाई। इसके बाद आरोपी ने उसके कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत पुलिस को की। आरोपी का कहना है कि पीड़ित युवती उसके गांव ही रहने वाली है और बचपन से ही वह उसे अच्छी लगती थी। इस कारण उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इस घटना के बाद युवती सदमे में चली गई है। युवती का कहना था कि वह आरोपी को न केवल भाई कहती थी बल्कि दिल से भाई भी मानती थी। भाई के रिश्ता होने के बावजूद आरोपी युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी इशाक दिल्ली में ही प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने इशाक के परिजनों को झारखंड में सूचना दे दी है।

Comments (0)
Add Comment