(न्यूज़ लाइव नाऊ) गाजियाबाद के मोदीनगर से लापता छात्रा की लाश मेरठ में मिलने से पुलिस सतर्क हो गई है और सुरक्षा चाकचौबंध कर दी है, क्योंकि हंगामे के आसार बताये जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं और आरोपियों की तलाश कर रही है।मोदी नगर इलाके से लापता छात्रा की लाश मेरठ में मिली है। उसके साथ कई तरह की आशंकाएं भी जुड़ी हैं। अपहरण का मामला पहले से ही दर्ज था। मोदी नगर थाने को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया गया है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि आशंका हंगामे की है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सीमा (काल्पनिक नाम) दसवीं क्लास की छात्रा थी। एक लड़के पर आरोप है कि वह उसका अपहरण करके ले गया था। हालांकि पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है, जिसमें लव जिहाद का मामला नजर आ रहा है। लड़की के साथ बलात्कार की भी आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पहले भी हंगामा हो चुका था। गाजियाबाद के मोदी नगर इलाके से बीती 26 तारीख को लापता हुई छात्रा का शव मेरठ के परतापुर इलाके में मिला है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि लड़की का अपहरण हुआ है। हालांकि एक एंगल यह भी सामने आया था कि जो लड़का उसे ले गया है, वह दूसरे धर्म का है और यह मामला लव जेहाद का है। लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच परतापुर से लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। मोदी नगर थाने पर पीएसी तैनात कर दी गई है ताकि किसी तरह का हंगामा ना हो। लोगों ने इस मामले में पहले भी हंगामा किया था। और लड़की के पिता का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी बेटी के आरोपियों को तलाश पाने में नाकाम पुलिस पर सवाल उठा रहा है।