(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उन्होंने इस मामले में गूगल को आड़े हाथों भी लिया है और कहा कि जब से राष्ट्रपति पद संभाला है, तब से मीडिया मेरे खिलाफ हमेशा खबरें चलाता रहता है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि गूगल भी मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च होने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टूडे के मुताबिक अगर गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इसके चलते पहले से ही काफी बवाल हो चुका है।एक अन्य ट्वीट में ट्रंप आगे कहते हैं, 96 प्रतिशत से भी अधिक ट्रंप न्यूज के सर्च रिजल्ट राष्ट्रीय वामपंथी मीडिया की तरफ से हैं, जो काफी खतरनाक हैं। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और सूचनाओं और खबरों को छिपा रहे हैं।ट्रंप के मीडिया और गूगल पर दिए इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है। अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थकों ने राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए कहा कि गूगल सर्च इंजन बहुत सी और चीजों पर भी निर्भर करता है, जिनमें आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री भी शामिल है।