गूगल पर सबसे सर्च किए जाने वाले CM बने योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक बनकर उभरे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : सर्च गूगल पर भी भगवा ज्वर उमड़ने लगा है। प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी नेता तथा उत्तर प्रदेश के भगवधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता तथा दीवानगी देशभर में किस कदर बढ़ रही है इसका उदाहरण गूगल की वो सूची है जिसमें उसने योगी जी को पहला स्थान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक बनकर उभरे हैं। अगर चुनावी राज्यों में सबसे ज्यादा डिमांड योगी आदित्यनाथ की है। इससे पहले भी योगी जी त्रिपुरा, गुजरात, कर्नाटक में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में न सिर्फ प्रचार कर चुके हैं बल्कि भाजपा को सफलता भी दिला चुके हैं।ये योगी जी के व्यक्तित्व का ही करिश्मा है जब किसी न किसी कारण वह सुर्खियां बन जाते हैं। यदि उम्र में बड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह योगी के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हैं तो कुछ न कुछ तो ऐसा है, जो उन्हें अलग बनाता है। यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ को जानने और खोजने की ललक आज भी सबसे ज़्यादा दिखाई देती है। गूगल क़े ताजा सर्च ट्रेंड डेटा के नतीजे ये साबित करते हैं कि पिछले एक साल में योगी आदित्यनाथ गूगल सर्च के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। आलम यह है कि बीजेपी या विपक्ष का कोई भी मुख्यमंत्री लोकप्रियता के मामले में उनके आसपास नहीं ठहरता। चाहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह हों, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी हो या फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गूगल पर आए रिकार्ड्स के मुताबिक योगी आदित्यनाथ इन सभी मुख्यमंत्रियों से काफ़ी आगे हैं।योगी सिर्फ अपने नेताओं या मुख्यमंत्रियों से ही नहीं बल्कि ममता और चंद्रबाबू नायडू से भी आगे दिखते हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती से भी आगे हैं। इस साल गूगल सर्च इंजन में योगी को लोगों ने सबसे ज़्यादा सर्च किया। जिसे गूगल ने अपने वेबसाइट पर भी आंकड़ों के साथ जगह दी है। वहीं गूगल पर सर्वाधिक लोकप्रिय होने से पार्टी की बांछे खिली हुईं हैं।  बीजेपी प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन कहते हैं कि गूगल पर योगी आदित्यनाथ को ढूंढ़ने ओर खोजने की भूख बताती है कि उनके काम करने के बारे में लोग जानना चाहते हैं। ये एक तरह की दीवानगी का संकेत है जो जाहिर करता है आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान योगी आदित्यनाथ को देश का युवा भविष्य के हिंदुस्तान के नायक के रूप में देख रहा है।

Comments (0)
Add Comment