(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) पुलवामा में आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) ने अब पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की दिशा में काम शुरू करने की बात कही है। बता दें कि पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए। हमले के बाद से पूरे देश में शोक और संवेदना की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये वक्त सरकार और सेना के साथ खड़े होने का है।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि गुरुवार को हुए इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं।