गौतम खेतान पर ED का शिकंजा, अगस्ता वेस्टलैंड मामले का आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। वर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड घोटाले के आरोपी दिल्ली के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि गौतम खेतान नाम के इस कारोबारी को दलाली में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसे अब पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पहले आरोप पत्र दायर किया था और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन वह जमानत पर था और अदालत के आदेश पर जाम्बिया गया था। आयकर विभाग ने 19 जनवरी को जब देश में कई स्थानों पर छापेमारी की तो उस समय वह जाम्बिया में था।

Comments (0)
Add Comment