घर वालों ने पांच सौ की बजाय दिये दो सौ रुपये तो फांसी के फंदे से झूल गया नाबालिग

राजधानी पटना से सटे बाढ़ में एक किशोर ने महज 300 रूपये के लिये फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बाढ़ के दयाचक मालगोदाम रोड में घटी.

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात मैट्रिक के छात्र 15 वर्षीय राहुल ने अपने घर में हुए मामूली विवाद के बाद ये कदम उठाया. उसने महज तीन सौ रुपये के लिए अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मृतक के परिजनों ने बताया कि देर शाम को उसने 500 रुपये की मांग की थी लेकिन उसे घर वाले महज 200 रुपये ही दे सके. इससे गुस्साये राहुल ने आक्रोश में आकर ये कदम उठाया. सभी परिजनों को सोने के बाद उसने देर रात गमछे फांसी का फंदा बनाया और उससे लटक गया.

सुबह में जब उसके परिजन कमरे में गए तो राहुल को पंखे के हुक से लटका हुआ देखा. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.

Comments (0)
Add Comment