(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : चंबा। पुलिस चौकी द्रडा के तहत चंबा से बनीखेत जा रही एक कार चेहली में सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार में 4 लोग सवार थे। गनीमत ये रही कि कार खाई में नीचे ना जाकर पेड़ पर फंस गई। अगर पेड़ न होते तो कार गहरी खाई में जा गिरती। कार सवार बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार सड़क की ऊपरी ढांक पर जब मवेशी चर रहे थे तब अचानक वहां से पत्थर गिरने शुरू हो गए। कार सवार के इन पत्थरों से खुद को बचाते हुए ये हादसा हुआ। कार में सवार चारों लोगों को डल्हौजी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में मधु 27 पत्नी सुदर्शन घोनाना चंबा, श्रेष्ठा 54 पत्नी सुमन बाथरी, सुंदर सिंह 60 निवासी ब्रोबाई और सुखील 34 निवासी ब्रोबाई शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।