चंबा : साहो बाजार में 108 एंबुलेंस ने ली दुकानदार की जान

पुलिस के अनुसार एंबुलेंस वीरवार दोपहर मरीज को लाने जा रही जा रही थी कि साहो बाजार में अचानक खराब हो गई। खराब एंबुलेंस को ढलान पर स्टार्ट करने के लिए चालक ने प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस बेकाबू होकर तीन राहगीरों को रौंदते हुए सीधा मनियारी की दुकान में जा घुसी।दुकान में मौजूद दुकानदार यूनुस बेगम को संभलने का मौका नहीं मिला

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : मरीज को लेने जा रही खटारा धक्का स्टार्ट 108 एंबुलेंस बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकानदार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका यूनुस बेगम (75) पत्नी नूर अली साहो के देहरी गांव की रहने वाली थी। एंबुलेंस में मौजूद महिला ईएमटी और तीन राहगीर को हलकी चोटें आई हैं।चंबा के साहो बाजार में हुई घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसने शाम को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को प्रशासन ने दस हजार जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी है।पुलिस के अनुसार एंबुलेंस वीरवार दोपहर मरीज को लाने जा रही जा रही थी कि साहो बाजार में अचानक खराब हो गई। खराब एंबुलेंस को ढलान पर स्टार्ट करने के लिए चालक ने प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस बेकाबू होकर तीन राहगीरों को रौंदते हुए सीधा मनियारी की दुकान में जा घुसी।दुकान में मौजूद दुकानदार यूनुस बेगम को संभलने का मौका नहीं मिला। बुरी तरह से कुचले जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने ही घायल तीनों राहगीरों को गुलाम बीबी, शेरबानो और मिर्जा निवासी गांव गोल को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments (0)
Add Comment