चीनी कंपनी हुआवे हुआ ब्लैकलिस्ट, अमेरिकी कंपनियों को हो सकता है सालाना 11 अरब डॉलर का नुकसान

हुवावे दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम उपकरण निर्माता और दूसरी बड़ी स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : चीन की टेलीकॉम कंपनी हुआवे को अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्ट करने से यूएस की कंपनियों को 11 अरब डॉलर (77,000 करोड़ रुपए) का सालाना नुकसान हो सकता है। हुआवे दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम उपकरण निर्माता और दूसरी बड़ी स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी है। वह कई प्रमुख पार्ट्स अमेरिकी कंपनियों से खरीदती थी।अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हुआवे ने पिछले साल 13,000 सप्लायरों से 70 अरब डॉलर (4.90 लाख करोड़ रुपए) के प्रोडक्ट खरीदे थे। इसमें से 11 अरब डॉलर की खरीदारी अमेरिकी कंपनियों से की गई थी। इनमें क्वॉलकॉम, ब्रॉडकॉम, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां शामिल हैं।अमेरिका ने तीन दिन पहले (15 मई को) हुआवे को एनटिटी लिस्ट में डाल दिया। यानी हुआवे अमेरिकी सरकार के लाइसेंस के बिना वहां की कंपनियों से कंपोनेंट और तकनीक नहीं खरीद पाएगी।विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में ब्लैकलिस्ट होने से हुवावे अपने सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं कर पाएगी। रुटीन मेंटेनेंस और हार्डवेयर रिप्लेसमेंट भी प्रभावित होगा। हुआवे के स्मार्टफोन यूजर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट नहीं कर पाएंगे क्योंकि हुआवे के पास कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा।

Comments (0)
Add Comment