बाराहोती सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच कोई विवाद नहीं है। भारत ने इसके बाद साफ किया है कि इस तरह की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लद्दाख और सिक्किम सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ होती रही है। बाराहोती में भी चीनी सैनिकों की घुसपैठ नई है।
चीनी सैनिक घुसपैठ वाले इलाके को अपना क्षेत्र बता रहे थे हालांकि भारतीय जवानों ने साफ किया कि यह भारतीय इलाका है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम के डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने से तनाव का माहौल है। डोकलाम इलाके में चीनी सैनिकों द्वारा सड़क बनाने का भारत विरोध कर रहा है। भारत इसे अपनी सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताता रहा है। डोकलाम में घुसपैठ के बाद चीनी मीडिया और सेना ने कई बार भारत को युद्ध की धमकी तक दे दी है। हालांकि भारत ने डोकलाम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए ही हो सकता है।