(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गूगल पर आरोप लगाया है कि वह चीन और उसकी सेना की मदद कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया- अच्छी खबर यह है कि उनके बजाए गूगल ने धूर्त हिलेरी क्लिंटन की मदद की थी। अब सवाल यह है कि यह कैसे हुआ?अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा कि गूगल चीन में व्यापार कर रहा है। यह कंपनी चीन और उसकी सेना की सीधे तौर पर मदद कर रही है। इससे पहले 14 मार्च को यूएस जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेयरमैन जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने कांग्रेस को बताया था कि गूगल चीन में काम करके उसकी सेना की मदद कर रहा है।अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनाहन ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा था कि कारोबार और सेना के विकास में सीधा संबंध है। उनका कहना था कि अमेरिकी तकनीक की चोरी करके ही बीजिंग अपने डिफेंस सेक्टर का तेजी से विकास कर रहा है।