गैस रिसाव की वजह से चेंबूर-पनवेल हाइवे को भी बंद कर दिया गया है, जिससे ट्रैफिक भी बढ़ गया है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। आसपास के इलाके में रह रहे लोगों ने घुटन की शिकायत की है जिसके बाद लोगों को घरों से निकलकर खुली जगह पर जाने को कहा गया। हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में सिर्फ पेट्रोलियम विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं, इलाके को खाली कराया गया है। किसी तरह के बड़े हादसे से बचने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया।