चेन्नइयन एफसी ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया

नॉर्थईस्ट दो जीत, पांच ड्रॉ और चार हार के साथ 11 अंक लेकर अभी भी नौवें स्थान पर है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): दूसरे हाफ में दो मिनट के अंतराल पर किए गए दो गोलों की मदद से चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin FC) ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए अपने 12वें दौर के मुकाबले में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (Northeast United FC) को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) के छठे सीजन की अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। रफाएल क्रिवेलारो (Rafael Crivellaro) द्वारा 57वें और नेरीजुस वाल्सकिस (Nerijus Valskis) द्वारा 59वें मिनट में किए गोल की मदद से जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम चार तीन जीततीन ड्रॉ और पांच हार से 15 अंक लेकर दो स्थानों का फायदा हासिल करने में सफल रही है जबकि नॉर्थईस्ट (Northeast United) दो जीतपांच ड्रॉ और चार हार के साथ 11 अंक लेकर अभी भी नौवें स्थान पर है। हाईलैंडर्स को छह मैचों से जीत नहीं मिली है। पहला हाफ रोचक रहा। इस हाफ में गोल नहीं हुआ लेकिन दोनों टीमों की ओर से प्रयास कई हुए। बॉल पजेशन के मामले में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (Northeast United FC) बेशक 20 रहा लेकिन चेन्नइयन एफसी ने उससे अधिक और बेहतर प्रयास किए। यह अलग बात है कि उसका खाता नहीं खुल सका। मैच का पहला हमला हालांकि नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (Northeast United FC) की ओर से पहले ही मिनट में हुआ लेकिन विशाल कैथ ने उसे नकार दिया। इसके जवाब में तीसरे मिनट में चेन्नइयन ने हमला बोला लेकिन इस बार विपक्षी गोलकीपर ने उसे नकार दिया। पांचवें मिनट में चेन्नइयन के नारीजुस वाल्सकिस (Nerijus Valskis) का एक प्रयास क्रॉस बार से टकराकर दिशाहीन हो गया। चेन्नइयन ने 13वें मिनट में एक बेहतरीन मूव बनाया लेकिन आंद्रे शेम्ब्री (Andre Schembri) का प्रयास अधूरा रह गया। इसी तरह 19वें मिनट में शेम्ब्री एक बार फिर सटीक हेडर नहीं ले सके। 30वें मिनट में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने चांस बनाया लेकिन वह इसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी। 32वें मिनट में लूसियान गोइयान ने गोललाइन पर एक शानदार सेव करते हुए नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बढ़त लेने से रोका। 37वें मिनट में कार्नर पर चेन्नइयन को बढ़त हासिल करने का मौका मिला था लेकिन शेम्ब्री (Andre Schembri) एक बार फिर अपने हेडर को सही दिशा नहीं दे सके। 50वें मिनट में कैथ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बढ़त लेने से रोका लेकिन दो बार की चैम्पियन मेजबान टीम ने 57वें और 59वें मिनट में दो गोल करते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए रफाल क्रिवेलारो (Rafael Crivellaro) ने पहला गोल किया जबकि वाल्सकिस ने दूसरा गोल किया। यह इस सीजन में वाल्सकिस का आठवां गोल है और अब वह सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में फेरान कोरोमिनाससुनील छेत्री (Sunil Chhetri) और रॉय कृष्णा (Roy Krishna) की बराबरी पर आ गए हैं।

Comments (0)
Add Comment