चोर अपने साथ मशीन के अहम पुर्जे भी ले गए. चोरों ने एटीएम का सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ने की कोशिश की थी. हालांकि अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चला कि एटीएम में कैश था या नहीं. पुलिस बैंक से इस बारे में जानकारी जुटा रही है.
एटीएम के साथ में ही मौजूद एक दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया. उसका शटर भी तोड़ा गया और फिर चोरों ने दुकान से सारा सामान साफ कर दिया. फिलहाल, पुलिस के पास बदमाशों का कोई सुराग नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.