(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपना 32वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव नहीं पहुंच सकीं। वे मुंबई से मंडी के भांवला स्थित अपने घर के लिए निकली भी थीं, लेकिन मनाली में खराब मौसम की आशंका के चलते एयरपोर्ट से ही वापस लौट गईं।उनका पिछले साल की तरह इस बार भी पर्यटन नगरी मनाली में बनाए अपने नए आशियाने में जन्मदिन मनाने का इरादा था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं आ सकीं।शनिवार को कंगना रणौत के माता-पिता ने पैतृक घर भांवला के समीप हाल ही में बॉलीवुड क्वीन की ओर से निर्मित मंदिर में खास पूजा-अर्चना करवाई। वहीं, कंगना के लिए करियर के हिसाब से यह साल काफी लकी साबित हुआ है।पहली बार मणिकर्णिका फिल्म में अभिनय के साथ निर्देशन का जिम्मा संभालते के बाद उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म इतिहास में किसी महिला प्रधान फिल्म के सौ करोड़ रुपये कमाने वाली यह पहली बनी है।