(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : साल 2011 न केवल जापान, बल्कि विश्वभर के लिए मार्मिक साल रहा। 11 मार्च 2011 के पहले 9 तीव्रता की भूकंप के झटके और फिर सुनामी ने जापान को तबाह कर दिया। समुद्र में 10 फीट से ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगे। लहरों के रास्ते में जो भी आया वो तबाह हो गया। गाड़ियां, बसें, इमारतें…जो भी समुद्र की लहरों के बीच में पड़ा वो रेत बन गया। इस सुनामी में जापान में 18000 लोगों मौत हो गई,लेकिन जापान ने हमेशा से हादसों से सबक लिया है। जिस समुद्र ने जापान को कभी न भूलने वाला दर्द दिया जापान ने उसी समुद्र को दीवारों से बांध दिया ताकि भविष्य में उसे फिर कभी ऐसी घटना का सामना न करना पड़े।
जापान ने नॉर्थ ईस्ट कोस्ट को दीवारों से घेर दिया। जिस रास्ते से समुद्र ने जापान में तबाही मचाई जापान ने उसे ही बांध कर भविष्य में ऐसी किसी भी तबाही से बचने का रास्ता तलाश लिया। जापान ने समुद्र के किनारे 41 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी है। कंक्रीट की बनी इस दीवार को इस तरह से तैयार किया गया है कि वो समुद्र की तेज का सामना कर सके।
जापान ने 82 हजार करोड़ की लागत से सुनामी रोकने के लिए ये दीवार तैयार की है। कांक्रीट की बनी ये दीवार 12.5 मीटर यानी 41 फीट ऊंची हैं। दीवार को 395 किमी की दूरी में बनाया गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर भविष्य में कभी तबाही आती भी है तो ये दीवार लहरों को रोकने में सक्षम है। एक्सपर्ट के मुताबिक दीवार शहर में पानी घुसने से रोकेगा, ताकि लोगों को वहां से सुरक्षित निकलने का वक्त मिल जाए।