जम्मू कश्मीर : पाक ने फिर शुरू की गोलीबारी, कैप्टन समेत 4 भारतीय जवान हुए शहीद





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें एक आर्मी कैप्टन समेत 4 भारतीय जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल बताया जा रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार (4 फरवरी) को भीमबेर गली सेक्टर में गोलाबारी की। इससे पहले सुबह और शाम की घटनाओं के मिलाकर पाकिस्तान ने कई दफा भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की। पुंछ जिले में सीमा से सटी भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर गोलीबारी हुई तो शाम को राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई। वहीं पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में करीब 11 बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू की गई। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना वजह की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक लड़की घायल हो गई थी।


Comments (0)
Add Comment