(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर हलचल काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान के कुछ लड़ाकू विमानों के भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन करने के बाद लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट एयरपोर्ट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई कर्मशल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है। अमृतसर हवाईअड्डे पर भी फ्लाइट्स ऑपरेशन को रोक दिया गया है। इस बीच, भारत में भी हलचल बढ़ गई है। नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर (एनएसए) अजीत डोभाल गृह मंत्रालय पहुंचे हैं, जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ते देख भारतीय वायुसेना पूरी तरह अलर्ट हो गई है। खबरों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से एयर स्पेस को सस्पेंड कर दिया गया है। कई कर्मशल फ्लाइट को स्थिगत किया गया है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों ने भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में कुछ बम भी गिराए हैं। भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एक F-16 विमान को मार गिराया है।