जम्मू-कश्मीर : SSB बटालियन पर हमला करने वाले दो आतंकी हुए गिरफ्तार, छीने गए हथियार भी बरामद हुए

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आतंकी एसएसबी जवानों पर हमला करने और राइफलों को छीनने के लिए जिम्मेदार हैं।

– रामबन जिले के बनिहाल में पकड़े गए आतंकियों की पहचान आरिफ और गज़नफाड़ के रूप में की गई है।

– पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद भी बरामद किए हैं। एसएसबी पर हमले के दौरान लूटी गई एक इंसास राइफल सहित दो सर्विस राइफल बरामद हुई है।

– आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बनिहाल के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप में संदिग्धों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया था।

Comments (0)
Add Comment