जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 18 लोग घायल

जम्मू पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू में बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में करीब 18 लोग घायल हो गए। हमले में दर्जनों बसों के शीशे टूट गए। हैं। ग्रेनेड फेंककर हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जम्मू पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हमले के बाद घटनास्थल पर मुख्य सचिव भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।आईजीपी एमके सिन्हा ने बताया कि जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 18 लोग घायल हुए हैं।”बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। इसमें 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।”- एमके सिन्हा, आईजीपी जम्मूबस स्टैंड पर 28 दिसंबर को भी आधी रात के बाद ग्रेनेड से हमला हुआ था। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई थी। जानकारी के मुताबिक बस स्टेंड के पास बने एक ढाबे पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके में पानी की टंकी समेत अन्य सामान नष्ट हो गया था।

Comments (0)
Add Comment